Search

संसद भवन में अपनी ओजस्वी भाषण की प्रतिभा बिखेर घर लौटी हजारीबाग की बेटी

Hazaribagh : संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में अपने संबोधन से पूरे देश को अंबेडकर के जीवन मूल्यों का पाठ पढ़ाने वाली विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के शिक्षा विभाग की छात्रा अन्विता प्रियम दिल्ली से लौट आयी हैं. विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव ने मंगलवार को उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि उन्हें बेटियों पर गर्व है. उन्होंने अन्विता को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का गौरव विद्यार्थियों से ही होता है. प्रतिभा व परिश्रम के संगम से ही लोगों में प्रभाव छोड़ा जा सकता है. अन्विता की उपलब्धि विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरणा प्रदान करेगी. विभावि राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जॉनी रूफीना तिर्की, शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. विनोद रंजन एवं नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर ने उन्हें संयुक्त रूप से सम्मानित किया. डॉ. जॉनी रूफीना तिर्की ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की लड़कियां विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे झारखंड को गौरवान्वित कर रही हैं. अन्विता ने नारी अबला नहीं, सबला है कथन को सिद्ध किया है. शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद रंजन ने निरंतर व दृढ़ निश्चय के साथ किए गए मेहनत को ही अन्विता की सफलता का कारक बताया. पूर्व में भी शिक्षा विभाग के कई छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने का काम किया है, ऐसे विद्यार्थियों को विभाग निरंतर सहयोग व प्रोत्साहन प्रदान करेगा. नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि बीते एक साल में ही नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग की नुपुर माला, रूचि कुमारी, मुस्कान कुमारी सिन्हा और अन्विता प्रियम को संसद भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, जो नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के लिए बड़ी उपलब्धि है. भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा, जिससे हजारीबाग के युवा वर्ग जिला व राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे. राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भी अन्विताप्रियम प्रथम स्थान पर रही थी.अन्विताप्रियम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जॉनी रूफीना तिर्की, शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद रंजन, नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर, सभी गुरुजन, परिवार के सभी सदस्यगण व मित्रों को दिया. नेहरू युवा केंद्र संगठन झारखंड के राज्य निदेशक हनी सिन्हा के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके साथ-साथ राज्य के कई युवाओं के सपनों को साकार करने का काम नेहरू युवा केंद्र संगठन झारखंड कर रहा है. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-bepani-get-treated-for-rs-5-patients-quench-their-thirst-for-rs-100/">रिम्स

बेपानी : 5 रुपये में इलाज कराते हैं, 100 रुपये में प्यास बुझाते हैं मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp