Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में हजारीबाग का शानदार प्रदर्शन, जीते आठ पदक

Hazaribagh : रांची के संत माइकल स्कूल, मुरी में 13 -14 मई को संपन्न हुए 19वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने अपनी झोली में आठ पदक बटोरे. इनमें चार रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं. इस चैंपियनशिप में राज्य के सभी जिलों से अंडर-14 वर्ग में लगभग 300 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया था. हजारीबाग के कोच सरोज कुमार मालाकार के नेतृत्व में 28 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया था. इसमें 24 किलो भार वर्ग में निशांत कुमार यादव को रजत, 30 किलो वर्ग में डब्लू कुमार ठाकुर को रजत, किशन कुमार और नीरज कुमार को कांस्य पदक, 33 किलो में सागर कुमार राणा को रजत और रंजीत उरांव को कांस्य पदक, 36 किलो वर्ग में सुशांत कुमार महतो को रजत पदक और 39 किलो भार वर्ग में आशुतोष राज ने कांस्य पदक प्राप्त किया. खिलाड़ियों के शानदार उपलब्धि पर जीत की बधाई देते हुए हजारीबाग वुशु एसोसिएशन की अध्यक्ष पुष्पा शास्त्री, कोच सरोज मालाकार, संरक्षक आचार्य कौटिल्य, भैया मुरारी सिन्हा, सिंहराय सुंडी, मनोज कुमार, अंकिता कुजूर, पंकज कुमार गुप्ता, निखिल गर्ग, एजे मिंज, हजारीबाग ओलंपिक एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के साथ जिले के खेल प्रेमियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/embarrassing-girls-head-shaved-in-palamu-first-paraded-in-the-whole-village-then-left-in-the-forest/">शर्मनाक

: पलामू में लड़की का सिर मुड़वाकर पहले पूरे गांव में घुमाया, फिर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही