Ranchi : हजारीबाग के चरही में पिछले 7 जनवरी को एक महिला के साथ कुछ अपराधियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था. अपराधियों ने महिला का हाथ बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश की. पीड़िता बुरी तरह से झुलस गयी और उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था. पिछले 15 दिनों से वो जिंदगी से जंग लड़ रही थी. आखिरकार वो जिंदगी से जंग हार गयी. पीड़िता की रविवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार शाम से ही उनकी बेटी की स्थिति खराब होने लगी थी. डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था, इसके बावजूद उन्हें उम्मीद थी कि शायद उनकी बेटी की जान बच जाये. लेकिन उनकी उम्मीद रविवार की सुबह टूट गयी.. (पढ़ें, उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-earth-shook-again-in-pithoragarh-fear-among-people/">उत्तराखंड
: पिथौरागढ़ में हिली धरती, लोगों में डर)
: माओवादियों का 24 घंटे का बंद शुरू, रांची रूट की बसें नहीं चल रहीं
: पिथौरागढ़ में हिली धरती, लोगों में डर)
परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग
पीड़िता के पिता ने बताया कि जब बेटी जीवित थी, तो पुलिस के समक्ष बयान दिया था उसके पति के भांजे और पड़ोसियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. उन्हीं लोगों ने उसे खटिया में बांधकर जिंदा जलाने की भी कोशिश की थी. पीड़िता की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है. परिजन राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की यह मांग कर रहे हैं. इधर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का जा रही है. शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-maoists-start-24-hour-bandh-ranchi-route-buses-not-plying/">किरीबुरु: माओवादियों का 24 घंटे का बंद शुरू, रांची रूट की बसें नहीं चल रहीं
Leave a Comment