गगन कुमार मोदी ने UPSC में लाया 556 वां रैंक
alt="" width="600" height="400" /> वहीं चलकुशा प्रखंड के अलगडीहा निवासी सुभाष मोदी के बेटे गगन कुमार मोदी ने यूपीएससी में 556 वां रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरिया के सरकारी विद्यालय से की और उत्तरी छोटानागपुर उच्च विद्यालय बेड़ोकला से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा पास करने के बाद इलाहाबाद से इंजीनियरिंग की. उसके बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे. यह उनका पांचवां प्रयास था. वह आईपीएस बनकर पुलिस सेवा में जाना चाहते हैं. उनकी सफलता से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. गगन कुमार मोदी ने क्षेत्र के विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत व एकाग्रता से ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे भी सफलता पा सकते हैं. गगन मोदी के पिता सुभाष मोदी सरिया स्थित किराना दुकान के व्यवसायी हैं. इस सफलता पर स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव और पूर्व विधायक प्रोफेसर जानकी प्रसाद यादव ने उन्हें बधाई दी है. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-100-result-of-students-of-gaurav-coaching-center-in-matriculation-2/">साहिबगंज
: मैट्रिक में गौरव कोचिंग सेंटर के छात्रों का रिजल्ट शत प्रतिशत [wpse_comments_template]
Leave a Comment