Search

 
 
 

हजारीबाग का विकेश कुमार सिंह वूशु चैंपियनशिप में दिखायेगा अपना जौहर

 
Hazaribagh : ग्रामीण प्रतिभा का परचम लहराते हुए प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी का छात्र विकेश कुमार सिंह रांची नामकुम स्थित आरके आनंद बाउल्स ग्रीन इंडोर स्टेडियम में 22-23 अप्रैल को आयोजित 19वीं सीनियर वूशु चैंपियनशिप में अपना जौहर और दम दिखाएगा. उसका चयन 60 किलो भार वर्ग में जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में किया गया है. वह हजारीबाग जिले का प्रतिनिधित्व करेगा. विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सह कोच सरोज कुमार मालाकार ने बताया कि राज्य स्तरीय सीनियर वूशु चैंपियनशिप में राज्य के सभी जिलों के 18 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसमें हजारीबाग से भी नौ खिलाड़ी भाग लेंगे. उसमें विकेश भी अपने भार वर्ग में खेलेगा. विकेश का चयन होने पर प्रधानाध्यापिका डॉ शिखा खाखा के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने उसकी जीत के लिए शुभकामनाएं दी. हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-book-release-and-tribute-meeting-organized/">हजारीबाग

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-villagers-of-jobhi-adjacent-to-the-bengal-border-bathe-in-bengal/">चाकुलिया

: बंगाल सीमा से सटे जोभी के ग्रामीण नहाते हैं बंगाल में
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही