Search

 
 
 

उत्तर भारत में धुंध का कहर, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट, दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने से यात्री ने पायलट को मुक्का जड़ा

 
NewDelhi :  पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत के सभी राज्यों में तेज ठंड और घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का कहर जारी है. धुंध की वजह से कई फ्लाइट्स और ट्रेन देरी से चल रही हैं. इस बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. इंडिगो फ्लाइट में देरी होने पर एक यात्री ने पायलट को मुक्का जड़ दिया. घटना के बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गयी. यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है. आईजीआई पुलिस से इसकी शियाकत की गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 13 घंटे थी लेट

दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) कोहरे के कारण 13 घंटे लेट थी. जब 14 जनवरी शाम करीब सात बजे फ्लाइट में देरी को लेकर ऐलान किया जाता है तो पीले रंग की हुडी पहने एक यात्री अचानक आखिरी पंक्ति से भागता है और पायलट को मुक्का मार देता है. पायलट के साथ मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट फ्लाइट ट्रेडर 24 के मुताबिक, धुंध की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर 110 फ्लाइट्स देर हैं. जबकि 79 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. वहीं उत्तर-पश्चिम, उत्तर और पूर्वी हिस्सों में ट्रेन भी देरी से चल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही