Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी से पूछा है कि असिस्टेंट टाउन प्लानर नियुक्ति प्रक्रिया में अब तक क्या कार्यवाही हुई. साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होने के पीछे की वजह पूछी. अदालत ने इन बिंदुओं पर जेपीएससी को 15 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में विवेक भूइयां की ओर से अवमानना याचिका दाखिल की गयी है. जिसपर हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सोनम ने बहस की.
HC ने JPSC से पूछा- असिस्टेंट टाउन प्लानर नियुक्ति प्रक्रिया अब तक क्यों नहीं हुई शुरू
Last Updated: Jan 24, 2024 12:00 AM (IST)