Search

 
 
 

HC ने रांची DC से मांगा हिनू नदी के पास की भूमि का खतियान

 
Ranchi : रांची के विभिन्न जलशयों एवं तालाबों के अतिक्रमण से संबंधित मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने रांची डीसी से हिनू नदी के आसपास की भूमि का खतियान मांगा है. साथ ही अदालत ने रांची नगर निगम और सरकार से कांके डैम के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए उठाये गए कदमों की जानकारी मांगी है. अदालत अब 3 अप्रैल को इस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा. बता दें कि रांची के बड़ा तालाब और जिला के आसपास के जलस्रोतों को संरक्षित करने, इसके अलावा इसके आसपास हो रहे अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है. हाईकोर्ट की अधिवक्ता खुशबू कटारुका द्वारा दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि बड़ा तालाब, कांके डैम व धुर्वा डैम की सैकड़ों एकड़ जमीन अतिक्रमणकारियों द्वारा हड़प ली गई है. वहां मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. जिसका काफी बुरा असर जलाशयों पर पड़ रहा है. इतना ही नहीं रांची में तालाबों की स्थिति भी बदतर होती जा रही है इसे भी पढ़ें -केंद्र">https://lagatar.in/government-reduces-windfall-tax-on-domestic-crude-oil-increases-export-duty-on-diesel/">केंद्र

सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर घटाया विंडफॉल टैक्स, डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में इजाफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही