Search

 
 
 

11 जिलों में TGT शिक्षक नियुक्ति पर HC ने शिक्षा सचिव से मांगा जवाब, पूछा अब तक क्यों नहीं हुई नियुक्ति?

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में गैर अनुसूचित जिलों में शिक्षक नियुक्ति मामले में सुनवाई हुई. वीसी के माध्यम से हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए शिक्षा सचिव से पूछा है कि गैर अनुसूचित जिलों में संस्कृत एवं इतिहास के शिक्षकों की अब तक नियुक्ति क्यों नहीं की गई है? सरकार इनकी नियुक्ति कब करने जा रही है? अदालत ने इसकी स्पष्ट जानकारी शिक्षा सचिव से मांगी है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इस तरह के लंबित सभी मामलों की सुनवाई पांच मई को निर्धारित की है. अब शिक्षा सचिव को शपथपत्र दायर कर अपना जवाब दाखिल करना है.

11 अधिसूचित जिलों में टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ा मामला

दरअसल यह मामला 11 अधिसूचित जिलों में टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है, जिसमें नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देर को लेकर प्रार्थी राजीव मिश्रा समेत अन्य ने झारखंड  हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. अब इस मामले की सुनवाई 5 मई को होनी है तब तक शिक्षा सचिव अदालत को नियुक्ति में हो रही देर की वजह से अवगत कराएंगे. यह जानकारी झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने दी. प्रार्थी के मुताबिक दुमका और देवघर जिले में सरकार ने टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है लेकिन अन्य जिलों में होने वाली नियुक्तियों को लटकाया जा रहा है. https://english.lagatar.in/mla-irfans-warning-to-bjp-mp-stay-in-the-ground-here-is-our-secret-says-nishikant-will-inaugurate-your-chief-minister-humsafar-express-by-air/46613/

https://english.lagatar.in/central-sarna-committee-asks-for-permission-for-sirhul-puja-and-ritual-program-from-cm/46654/

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही