Search

 
 
 

HC ने ED पर दर्ज केस की जांच वाली याचिका पर हेमंत सोरेन को जवाब देने का दिया निर्देश

 
Ranchi: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ED के अधिकारियों पर दर्ज करवाए गए केस की जांच की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई लिए 20 नवम्बर की तिथि निर्धारित की है. दरअसल 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले झारखंड के तत्कालीन सीएम की ओर से रांची के एससी, एसटी थाने में ईडी अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी गई था. जिसकी जांच फिलहाल रांची पुलिस कर रही है. रांची पुलिस ने सीआरपीसी-41ए के तहत ED के सहायक निदेशक कपिल राज, सहायक निदेशक देवव्रत झा, अनुपम कुमार और एक अन्य अधिकारी समेत ईडी अधिकारियों को नोटिस भेजा था हालांकि झारखंड हाईकोर्ट ने नोटिस पर रोक लगा दी थी. हाईकोर्ट से ED के सभी अधिकारियों को राहत मिली हुई है. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/notice-to-jssc-from-high-court-on-pil-investigating-jssc-cgl-paper-leak/">JSSC

CGL पेपर लीक की जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट से JSSC को नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही