Search

 
 
 

सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग, रांची DC, SDO व चुनाव लड़ने वाले 4 उम्मीदवारों को HC का नोटिस

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद चुनाव में शपथपत्र की जांच करने से संबंधित नाजिमा रजा की याचिका पर सुनवाई की. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की कोर्ट ने मामले में राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सरकार, रांची के उपायुक्त, एसडीओ और वार्ड 16 से चुनाव लड़ने वाले 4 उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
 

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद चुनाव में शपथपत्र की जांच करने से संबंधित नाजिमा रजा की याचिका पर सुनवाई की. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की कोर्ट ने मामले में राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सरकार, रांची के उपायुक्त, एसडीओ और वार्ड 16 से चुनाव लड़ने वाले 4 उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 

 

वार्ड 16 से चुनाव लड़ने वाले जिन उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया गया है उनमें मो सलाउद्दीन असलम, रेखा देवी, इंतखाब आलम और सरफराज आलम शामिल है. अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी. यहां बता दें कि मो सलाउद्दीन इस बार वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं. नाजिमा रजा भी इस वार्ड से चुनाव लड़ी थीं.

 

मामले में प्रार्थी का कहना था कि वार्ड के कई प्रत्याशियों ने चुनावी शपथ पत्र में गलत जानकारी दी और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर चुनाव लड़ा था. जिसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग, उपायुक्त और एसडीओ के समक्ष की गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

 

प्रत्याशियों ने अपने शपथ पत्र में तथ्यों को छिपाया और कुछ दस्तावेज फर्जी तरीके से प्रस्तुत किए. ऐसे में उनके दस्तावेज का सत्यापन किया जाए. अगर जांच में शपथ पत्र में गलत जानकारी अथवा दस्तावेज फर्जी मिलते हैं तो इन 4 वार्ड पार्षद का निर्वाचन रद्द किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही