Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीरो FIR मामले में HC से देवघर डीसी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, MP निशिकांत ने दाखिल किया जवाब

Ranchi : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. अदालत ने देवघर डीसी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को विस्तार देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 जून की तारीख मुकर्रर की. वहीं हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी के कोर्ट में देवघर डीसी की याचिका पर सुनवाई हुई. उनकी ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अजय शाह ने पक्ष रखा. वर्ष 2022 में फ्लाइट टेकऑफ करने को लेकर हुए विवाद के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर डीसी के खिलाफ जीरो FIR दर्ज करवाई है. जिसे रद्द करने के लिए देवघर डीसी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें – लातेहारः">https://lagatar.in/latehar-the-company-ran-away-after-cheating-1-crore-80-lakh/">लातेहारः

1.80 करोड़ ठग कर भाग गई कंपनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही