Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोरहाबादी में हुई सड़क दुर्घटना पर HC के न्यायाधीश ने लिया संज्ञान, रिम्स को घायलों के इलाज के निर्देश

Ranchi :  लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी के समीप सोमवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा (झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है. उन्होंने डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) को इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिये हैं. इसके बाद डालसा के सचिव राकेश रंजन और रांची सिविल कोर्ट के जज कमलेश बेहरा देर रात रिम्स जाकर घायलों से मुलाकात की और रिम्स प्रबंधन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

अनियंत्रित कार के कुचलने से महिला की मौत

दरअसल सोमवार की रात एक अनियंत्रित कार ने एक महिला को कुचल दिया था. जिससे महिला की मौत हो गयी थी. वहीं कार की चपेट में आने से अन्य छह लोग भी घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक्सयूवी 700 कार को जब्त की और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही