Search

 
 
 

HC का आदेश, JPSC 31 जुलाई तक जारी करे रिजल्ट, छात्रों का भविष्य हो रहा है बर्बाद

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC को  असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए हुए इंटरव्यू का रिजल्ट 31 जुलाई से पहले जारी करने का आदेश दिया है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ एस एन पाठक की अदालत में सरस्वती गगराई द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. जिसके बाद अदालत ने यह आदेश दिया है. अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि एक साल से रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्रों का समय और भविष्य बर्बाद हो रहा है. (पढ़ें, कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-round-of-meetings-continue-to-elect-cm-venugopal-meets-sonia-gandhi-siddaramaiah-dk-shivakumar-to-meet-rahul-gandhi/">कर्नाटक

: CM चुनने के लिए बैठकों का दौर जारी, वेणुगोपाल सोनिया गांधी से मिले, सिद्धरमैया, डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मिलेंगे)

इंटरव्यू के एक साल बाद भी जारी नहीं किया गया रिजल्ट 

सरस्वती गगराई द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि मार्च 2022 में हो विषय में 7 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए 20 अभयर्थियों का इंटरव्यू लिया गया था. इंटरव्यू के एक वर्ष बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया. प्रार्थी सरस्वती गगराई की ओर से अधिवक्ता सुभाषिश रसिक सोरेन ने पक्ष रखा. जीपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल और प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-under-19-cricket-match-to-be-held-from-june-10-under-community-policing/">लातेहार

: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 10 जून से होगा अंडर-19 क्रिकेट मैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही