Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 फरवरी तक सदर अस्पताल की नई बिल्डिंग हैंड ओवर करने का HC का आदेश, रेस हुई कंस्ट्रक्शन कंपनी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी रांची के हृदय स्थली में 1939 को सदर अस्पताल बनाया गया था. आबादी बढ़ती गयी लेकिन उसी पुराने भवन के कंधों पर रांची और आसपास के लोगों के इलाज की जिम्मेवारी थी. अलग झारखंड गठन के बाद व्यवस्था को सुधारने और लोगों को बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से सदर अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने की आधारशिला रखी गयी. लेकिन एक दशक से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अस्पताल के नए बिल्डिंग का काम पूरा नहीं हो सका. हाईकोर्ट ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए संवेदक को कई फटकार लगा चुकी है. 22 जनवरी को एक बार फिर से हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की कोर्ट ने सदर अस्पताल के निर्माण पूरा नहीं करने के खिलाफ दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई की. हाईकोर्ट ने कहा कि 15 फरवरी तक काम पूरा नहीं हुआ तो संवेदक के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाएगी. [caption id="attachment_232648" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/1-60.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> फोटो- सदर अस्पताल के सातवें तल्ले पर बना ऑपरेशन थियेटर[/caption] इसे भी पढ़ें-40.02">https://lagatar.in/akhilesh-dimple-owns-property-worth-40-02-crores-has-given-a-loan-of-2-13-crores-to-father-mulayam-singh/">40.02

करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अखिलेश-डिंपल, पिता मुलायम सिंह को दिया है 2.13 करोड़ का कर्ज

हाईकोर्ट की फटकार के बाद रेस हुआ विजेता कंस्ट्रक्शन

15 फरवरी तक हैंड ओवर करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद निर्माण का काम कर रही विजेता कंस्ट्रक्शन कंपनी रेस हुई है. अस्पताल के मेन बिल्डिंग में काम युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है. जी+8 भवन में 5 लिफ्ट लगाए गए हैं. जिसका काम पूरा हो चुका है. [caption id="attachment_232649" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/2-52.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> फोटो- 15 फरवरी तक काम पूरा करने के उद्देश्य से तेजी से किया जा रहा काम[/caption]

नई बिल्डिंग में यह काम हुआ पूरा

नई बिल्डिंग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है. साथ ही अस्पताल में बिजली की आपूर्ति के लिए 33 केवी का सब स्टेशन का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है. जबकि बिजली कटने की स्थिति में तीन डीजी (DG) सेट लगाए गए हैं, जिसकी क्षमता 1250 केवीए है. वहीं फायर फाइटिंग सिस्टम और बाथरूम का काम भी पूरा हो गया है. सभी पूरे हुए कामों की टेस्टिंग की जा रही है.

सेंट्रलाइज्ड एसी और लाइटिंग का काम भी हुआ पूरा

वहीं ग्राउंड फ्लोर से लेकर आठवें तल्ले तक सेंट्रलाइज्ड एसी लगाया गया है. इसकी टेस्टिंग का काम चल रहा है. जबकि रौशनी के लिए फ्लोर लाइटिंग की गई है.

सातवें तल्ले पर बनाया गया 7 ऑपरेशन थिएटर

नई बिल्डिंग के सातवें तल्ले पर कुल 7 ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं. ऑपरेशन थिएटर की लाइटिंग का काम पूरा हो चुका है. जानकारी के मुताबिक, इनमें कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी, न्यूरो सर्जरी और गायनी के ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे. इसे भी पढ़ें-‘क्या">https://lagatar.in/do-you-live-on-mars-high-court-reprimands-congress-leader-on-election-petition/">‘क्या

आप मंगल ग्रह पर रहते हैं?’ हाईकोर्ट ने चुनावी याचिका पर कांग्रेस नेता को लगायी फटकार

15 फरवरी तक काम पूरा होने की उम्मीद- डॉ विनोद कुमार

वहीं रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने कहा कि नए भवन का निरीक्षण किया गया है. 15 फरवरी तक काम पूरा हो जाने की उम्मीद है. इसके बाद इसे शुरू करने की प्रक्रिया को लेकर मैन पावर बहाल किया जाएगा. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही