Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एचसीए फिल्म अवॉर्ड : बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म सहित चार अवॉर्ड ‘आरआरआर’ के नाम

LagatarDesk : एस.एस. राजमौली की फिल्म RRR की चर्चा हर तरफ हो रही है. ग्लोबल अवॉर्ड्स जीतने के बाद फिल्म ने एक एक और जीत अपने नाम की. लॉस एंजिल्स में हुए हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में आरआरआर ने चार पुरस्कार अपने नाम किये. फिल्म आरआरआर को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म, बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट स्टंट फिल्म और “नाटू नाटू” गाने के लिए बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया. अवॉर्ड फंक्शन में डायरेक्टर के साथ रामचरण भी नजर आये. हालांकि इस फंक्शन में जूनियर एनटीआर नहीं नजर आये. (पढ़ें, कंगना">https://lagatar.in/yami-gautam-told-an-interesting-story-about-kangana-ranauts-film-queen/">कंगना

रनौत की फिल्म क्वीन को लेकर यामी गौतम ने सुनाया दिलचस्प किस्सा)

राजमौली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अवॉर्ड फंक्शन से आरआरआर के डायेक्टर राजमौली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डायरेक्टर ने अपने संबोधन में फिल्म की टीम की प्रशंसा की. कहा कि पूरी फिल्म में असंख्य एक्शन शॉट्स में से मुश्किल से 2-3 शॉट ऐसे थे, जहां हमने बॉडी डबल्स (स्टंटमैन) का इस्तेमाल किया. हर स्टंट अभिनेताओं ने किया. वे कमाल के लोग हैं. राजमौली ने कहा कि यह फिल्म पूरी टीम का संयुक्त प्रयास थी. इसके लिए मैं अपनी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं. हमने इस फिल्म को बनाने के लिए 320 दिन कड़ी मेहनत की. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/car-and-scooty-collide-in-ranchis-main-road-two-killed-two-in-critical-condition/">रांची

के मेन रोड में कार और स्कूटी में टक्कर, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

बेहतर फिल्मों के साथ वापस आयेंगे राम चरण 

आरआरआर के लीड एक्टर राम चरण ने कहा कि मैंने मंच पर आने की उम्मीद नहीं की थी. क्योंकि मुझे मेरे निर्देशक ने उनके साथ जाने के लिए कहा था. इसलिए ... हमें यह सब देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. प्यार, यह सिर्फ एक शानदार रिस्पॉन्स है, इसलिए हम बेहतर फिल्मों के साथ वापस आयेंगे और आप सभी का मनोरंजन करेंगे. बहुत बहुत धन्यवाद, धन्यवाद हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-general-assembly-sonia-said-this-is-a-challenging-time-for-the-country-and-the-congress-conspiracy-is-being-hatched-to-break-democracy/">कांग्रेस

महाधिवेशन : सोनिया ने कहा, देश और कांग्रेस के लिए यह चुनौती का समय, बोले खड़गे, रची जा रही प्रजातंत्र को तोड़ने की साजिश

अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड सीजन में आरआरआर का धमाल

बता दें कि आरआरआर अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड सीजन में धमाल मचा रहा है. इस साल लॉस एंजिल्स में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में आरआरआर ने दो पुरस्कार जीते, जिसमें बेस्ट विदेशी भाषा की फिल्म और नाटू नाटू के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का नाम शामिल है. इस साल लॉस एंजिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में इसी गाने को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड भी मिला था. जबकि यह ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-24-bikes-including-one-scooty-laden-with-illegal-coal-seized-three-arrested/">गिरिडीह

: अवैध कोयला लदे एक स्कूटी समेत 24 बाइक जब्त, तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही