Search

 
 
 

देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए दायर याचिका पर HC का फैसला सुरक्षित

 
Ranchi: देवघर ऐयरपोर्ट पर रात्रि विमान सेवा शुरू करने को लेकर दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने हाईकोर्ट में अवमानना वाद दाखिल की है. जिसमें उन्होंने देवघर एयरपोर्ट पर रात्रि विमान सेवा को जल्द शुरू करने की मांग की है. याचिका में उन्होंने कहा है कि झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 के एक पीआईएल की सुनवाई के दौरान तत्कालीन अधिकारियों द्वारा दिए गए हलफनामे को देखते हुए याचिका निष्पादित की थी. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया. कई वर्ष बीत जाने के बाद भी देवघर एयरपोर्ट पर अब तक सुचारु रूप से उड़ानें शुरू नहीं हुई हैं. याचिका में यह भी कहा गया है कि कुछ उड़ान कंपनियां वहां से अपनी सेवा शुरू करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं, लेकिन एयरपोर्ट पूरी तरह से फंक्शनल नहीं होने के कारण यहां से रात्रि विमान सेवा शुरू नहीं की जा रही है. जिससे संथाल के लोगों को विमान सेवा का लाभ लेने में परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-cancer-victim-somri-birhorin-is-no-more-breathed-her-last-at-rims/">हजारीबाग

: नहीं रही कैंसर पीड़ित सोमरी बिरहोरिन, रिम्स में ली आखिरी सांस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही