Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

HC का निर्देश: BAU में कार्यरत अस्थायी कर्मी कुलपति के पास दें आवेदन

Ranchi: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में दस वर्षों से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने कुलपति के पास आवेदन देने की छूट देते हुए याचिका निष्पादित कर दी है. हाइकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने सुनवाई के बाद प्रार्थियों को अपनी सेवा नियमित करने के लिए कुलपति के पास अभ्यावेदन देने का निर्देश दिया.  इस संबंध में राजकुमार बिहारी एवं अन्य ने याचिका दायर की थी, प्रार्थियों ने अपनी याचिका में कहा है कि वह दस साल से काम कर रहे हैं. इसके बावजूद उनकी सेवा नियमित नहीं की गयी है, जिन पदों पर वह काम कर रहे हैं उस पर स्थायी नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है. बीएयू की ओर से अदालत को बताया गया कि 134 पदों के लिए वर्ष 2023 में विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन उस विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें- Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-latehar-dc-took-cognizance-old-age-pension-to-84-year-old-asmu-nagesia-soon/">Lagatar

Impact: लातेहार डीसी ने लिया संज्ञान, 84 वर्षीय असमु नगेशिया को वृद्धा पेंशन जल्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही