Search

 
 
 

एचडीएफसी ने लॉन्च किये 13 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सेंटर, 10,550 गांवों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं

 
Ranchi : एचडीएफसी बैंक ने बिहार और झारखंड में सीएससी के सहयोग से अनबैंक्ड ग्रामीण केंद्रों (यूआरसी) में 13 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सेंटर लॉन्च किये हैं. इस पहल के साथ ही 10,550 से अधिक बैंक रहित गांवों में लोगों को अब एजेंट नेटवर्क के माध्यम से उनके घर के दरवाजे पर ही बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

125 अतिरिक्त यूआरसी केंद्र शुरू करने का लक्ष्य

बैंक ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक इन 13 केंद्रों सहित 125 अतिरिक्त यूआरसी केंद्र शुरू करने का लक्ष्य रखा है. उत्तर, मध्य और पूर्व रिटेल ब्रांच बैंकिंग की ग्रुप हेड स्मिता भगत ने कहा कि एचडीएफसी बैंक देश के दूरदराज के हिस्सों में नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही