Search

 
 
 

श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता पुलिस जवान का शव पलामू से बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या

जिले में एक पुलिस जवान विजय उरांव की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है. विजय देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे. गुरुवार को उनका शव लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक जंगल से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.
 

Palamu :  जिले में एक पुलिस जवान विजय उरांव की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है. विजय देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे. गुरुवार को उनका शव लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक जंगल से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. 

 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जवान की गला दबाकर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है. 

गला दबाने के बाद पत्थर से कूचकर हत्या

जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज थाना पुलिस को गुरुवार को जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. बाद में शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में की गई, जो पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकि के रहने वाले थे और मुसाबनी के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे थे. उन्हें श्रावणी मेला के लिए देवघर में तैनात किया गया था.

 

पत्नी ने पुलिस को दी है कई महत्वपूर्ण जानकारी

पुलिस जवान विजय उरांव की पत्नी ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि पति को देवघर श्रावणी मेले में तैनात किया गया था. इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. उनके साथी जवान भी उन्हें ढूंढ रहे थे. उनकी पत्नी ने इस संबंध में सीटीसी मुसाबनी और पलामू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर शिकायत भी की थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही