Search

 
 
 

समाजवादी पुरोधा होने का वही करता दावा, हवाओं की तरह जिनकी बदलती विचारधारा, रोहिणी के पोस्ट ने बिहार का सियासी पारा बढ़ाया

 
Patna :  आरडेजी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक पोस्ट से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गयी है. रोहिणी ने इशारों-इशारों में नीतीश के पार्टी बदलने को लेकर तंज कसा है. लालू की बेटी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किये हैं. हालांकि थोड़ी देर के बाद उन्होंने अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिये. नीतीश कुमार भी समझ गये कि रोहिणी ने उनपर तंज कसा है. जिसकी वजह से वो नाराज होकर कैबिनेट की बैठक छोड़कर बाहर निकल गये. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बिहार सरकार में संकट के बादल छा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार जल्द कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं.

रोहिणी ने ताबड़तोड़ एक्स पर तीन पोस्ट कर नीतीश पर कसा तंज 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-14-17.jpg"

alt="" width="1200" height="675" /> रोहिणी ने अपने पहले पोस्ट में कविताई अंदाज में लिखा कि समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है. इसके बाद लिखा कि खीज जताये क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य, विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट. रोहिणी ने फिर लिखा कि अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां, लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां.. रोहिणी के इस पोस्ट से साफ झलक रहा है कि वो नीतीश कुमार को उनके परिवारवाद वाले बयान को लेकर व्यंग्य कसा है.

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नीतीश ने परिवारवाद पर दिया बयान

बता दें कि नीतीश कुमार ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित समारोह में राजनीति में परिवारवाद को लेकर कहा था. नीतीश ने कहा था कि आज की तारीख में कुछ लोग अपने परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं. जबकि कर्पूरी ठाकुर ने कभी ऐसा नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा था कि हम उन्हीं के मार्ग पर चलने वाले लोग हैं.

नीतीश ने कर्पूरी ठाकुर को सम्मानित करने के लिए पीएम का दिया था धन्यावाद

बता दें कि केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती से ठीक एक दिन पहले देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का ऐलान किया. जिसको लेकर नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार जताया था. नीतीश कुमार ने 23 जनवरी रात 9.14 मिनट पर एक्स पर पोस्ट कर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के फैसले पर खुशी जतायी थी. लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने पीएम का जिक्र नहीं किया. कुछ देर बाद सीएम ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. फिर करीब 35 मिनट के बाद नया पोस्ट कर विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही