Sitarmarhi: आपसी झगड़े में गुस्सा इतना बढ़ा कि पति ने कैंची से पत्नी पर हमला कर दिया. इससे उसकी मौत हो गई. बाद में पति ने खुद को भी जख्मी कर दिया. इससे उसकी भी मौत हो गई. घटना गुरुवार देर रात की बोखरा थाना क्षेत्र के गढ़वाल गांव वार्ड संख्या छह की है. मृत पत्नी की पहचान बबीता देवी, 40 वर्ष और पति की पहचान मैनेजर राय 42 वर्ष के रूप में हुई है. यह राय की बबीता से दूसरी शादी थी. शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी बहस होती थी. गुरुवार की रात मामला बहुत बढ़ गया. गुस्से में आकर मैनेजर ने कैंची उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया. कैंची के हमले से बबीता बुरी तरह घायल हो गई. इससे उसकी मौत हो गई. कुछ देर के बाद वह रोने लगा और कैंची उठाकर खुद पर हमला करने लगा. लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो गई थी. वह बुरी तरीके से जख्मी हो चुका था. आसपास के लोग उसे पकड़कर इलाज के लिए ले गए. स्थानीय सीएचसी से उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन मैनेजर एसकेएमसीएच जिंदा नहीं पहुंच सका. रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद शव लेकर वापस लौट गए.
इसे भी पढ़ें - गढ़वा">https://lagatar.in/arhwa-fierce-collision-between-truck-and-auto-5-laborers-dead-8-seriously-injured/">गढ़वा: ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 5 मजदूरों की मौत 8 गंभीर [wpse_comments_template]
Leave a Comment