Search

 
 
 

स्कूटी से आता था, किसी को भनक नहीं लगने दिया कि इतना माल रखा है, कुछ हमें दे देता…पढ़िए जहां मिले करोड़ों कैश, क्या कहते हैं वहां के लोग

 
Vineet Abha Upadhyay/Saurabh Singh Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) संजीव लाल के सहायक जहांगीर और उसके करीबी मुन्ना सिंह के ठिकानों पर ED की रेड जारी है. सोमवार की सुबह शुरू हुई इस रेड में अब तक दो जगहों से 30 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हो चुके हैं. नोटों की गिनती जारी है और ED की कार्रवाई भी. सबसे ज्यादा कैश संजीव लाल के सहायक जहांगीर के गाड़ीखाना चौक स्थित आवास से बरामद हुआ है. ED की रेड के दौरान जब हमने जहांगीर के पड़ोसियों और आस पास रहने वाले लोगों से बातचीत की तो उन्होंने नाम नहीं लिखने की शर्त पर कई जानकारियां दी. ED ने जहां रेड कर करोडों रुपए बरामद किए हैं, वह कोई रिहायशी इलाका नहीं है. सड़क की एक तरफ चार तल्ला बिल्डिंग के दो ब्लॉक हैं और दूसरी तरफ एस्बेस्टस से बने हुए कच्चे मकान. जहांगीर का ठिकाना इसी बिल्डिंग के एक ब्लॉक में दूसरे तल्ले पर है. बिल्डिंग का नाम है सर सैयद रेसिडेंसी. लोग बताते हैं कि जहांगीर ज्यादातर समय स्कूटी से ही आता था. अपनी गाड़ी नीचे लगाकर सीधे अपने फ़्लैट में जाता था और कुछ देर बाद निकल जाता था. कई बार रात के समय बड़ी गाड़ियां और अच्छे लिबास में नए नए चेहरे उससे मिलने आते थे, लेकिन न तो जहांगीर किसी से ज्यादा बात करता था और न ही उससे मिलने आने वाले लोग. जब ED की रेड पड़ी और करोडों रुपए कैश निकलने लगे तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि जो व्यक्ति स्कूटी से चलता था, उसके पास इतना पैसा रखा हुआ है. आस पास रहने वाले लोग कहते हैं कि गलत तरीके से कमाया हुआ पैसा ED ले गई, अगर कुछ पैसा हमें दे देता तो क्या जाता. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/alamgir-alam-is-the-new-face-of-corruption/">भ्रष्टाचार

का नया चेहरा आलमगीर आलम! 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही