Search

 
 
 

दुमका में बढैत पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या

 
Dumka  : अपराधियों ने हंसडीहा में मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा हाई स्कूल के पास हुई है. शनिवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने बढैत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बाइक से अपने घर लौट रहे थे मुखिया

जानकारी के मुताबिक, मुखिया सुरेश मुर्मू बाइक से अपने गांव जालवै लौट रहे थे. इसी दौरान उन पर हमला हुआ. गोली चलाने की यह घटना हंसडीहा हाई स्कूल के ठीक सामने हुई. पुलिस पड़ताल में जुट गयी है. सुरेश मुर्मू जवाहर नवोदय विद्यालय से सेवानिवृत होने के बाद मुखिया का चुनाव लड़े थे और जीतने में सफल रहे थे.
इसे भी पढ़ें – 45">https://lagatar.in/by-creating-45-shell-companies-the-mafias-stole-80895-truckloads-of-coal-and-sold-it/">45

शेल कंपनियां बनाकर माफियाओं ने 80895 ट्रक कोयला चोरी कर बेच दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही