Koderma : कोडरमा घाटी में मेघातरी कालीमंडा के पास रविवार की रात करीब 2.00 बजे दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलरों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जाता है कि दोनों ट्रेलर मेघातरी कालीमंडा के समीप आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे वाहन रुक गये. वाहन चालकों व लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.
हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत इतनी दर्दनाक हुई कि उसका शरीर दो हिस्सों में अलग हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का जायजा लिया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.