Search

 
 
 

HEC गेस्ट हाउस में मुख्यालय शिफ्ट, कर्मियों के पहुंचते ही पीछे के गेट से भागे अफसर

 
Shubham Kishore Ranchi: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) में मंगलवार को भी अफसरों व कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा. कंपनी मुख्यालय और तीनों प्लांट में किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया. आंदोलन कर रहे कर्मियों को पता चला कि एचईसी के आला अफसर मुख्यालय के बजाय गेस्ट हाउस में काम कर रहे है. एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के सदस्य दिन के 11.30 बजे सेक्टर तीन स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे. कर्मचारियों के आने की सूचना मिलते ही गेस्ट हाउस में बैठे अफसर पीछे के गेट से भाग निकले. गेस्ट हाउस में काम करनेवाले कर्मचारियों को समिति के लोगों ने आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा है.

गेस्ट हाउस पर प्रदर्शन, धुर्वा तक रैली निकाली

कर्मचारियों ने गेस्ट हाउस के समक्ष प्रदर्शन करने के बाद धुर्वा बस स्टैंड तक रैली निकाली. रैली सेक्टर तीन, गोलचक्कर, टंकी साइड होते हुए धुर्वा बस स्टैंड पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया. सभा को समिति के कई श्रमिक नेताओं ने संबोधित किया. समिति ने आवासीय परिसर में 29 जनवरी को बंद का आह्वान किया. क्षेत्र के दुकानदारों, ऑटो चालक आदि से बंद को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया गया. नेताओं ने कहा कि एचईसी है, तभी क्षेत्र में रौनक है. अगर कंपनी बंद हो जाएगी, तो एचईसी आवासीय परिसर को स्मार्ट सिटी के तहत शामिल कर लिया जाएगा. कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ परिसर के लाखों लोग बेरोजगार हो जायेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-89.jpg"

alt="" width="1024" height="768" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-64.jpg"

alt="" width="1024" height="768" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-45.jpg"

alt="" width="719" height="422" /> तस्वीरों मेंः विरोध जताते एचईसी कर्मी

बकाया वेतन का भुगतान होने तक जारी रहेगा आंदोलन

एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, अस्थायी कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्युअल नहीं हो जाता, तबतक आंदोलन जारी रहेगा. कंपनी के मुख्यालय और तीनों प्लांट में कामकाज ठप रखा जाएगा. आंदोलन में कर्मचारियों के साथ अब अफसर भी शामिल हो गए हैं. [caption id="attachment_837435" align="aligncenter" width="705"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-37.jpg"

alt="" width="705" height="399" /> झाल बजाकर विरोध जताते एचईसी कर्मी[/caption]

गेस्ट हाउस में बैठनेवाले अफसरों के घर का घेराव होगा

जन संघर्ष समिति का कहना है कि कुछ वरीय अफसर एचईसी गेस्ट हाउस में बैठकर अपना काम कर रहे थे. अब ऐसे अफसरों के आवास का घेराव कर प्रदर्जाशन किया जाएगा. मंगलवार के प्रदर्शन कार्यक्रम में समिति में शामिल एचईसी श्रमिक कर्मचारी यूनियन के प्रकाश कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार, संजय सिन्हा व शुभाष चौधरी, हटिया मजदूर यूनियन के महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, भवन सिंह, हरेंद्र यादव, हटिया कामगार यूनियन के एमपी रामचंद्र, आरके शाही, अर्जुन राम, सुंदर स्वामी, अमरेंद्र कुमार, सप्लाई संघर्ष समिति के दिलीप सिंह, मनोज पाठक, वाई त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, हटिया मजदूर लोक मंच के रामकुमार नायक, कमल महली, चिराग बारला, सुनील तिर्की और हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के गिरिश चौहान आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही