Search

 
 
 

लातेहार : गारू प्रखंड के दो पंचायत में मुखिया हड़ताल पर, शेष कर रहे हैं कार्य

 
Garu(Latehar): झारखंड प्रदेश मुखिया संघ द्वारा घोषित हड़ताल से गारू प्रखंड के बारेसांढ़ और मायापुर पंचायत का सरकारी योजना स्वीकृति और भुगतान कार्य ठप हो गया है. प्रखंड में कार्यरत प्रभारी मनरेगा बीपीओ मुकेश कुमार नें बताया कि दो पंचायत को छोड़कर बाकि पंचायत रुद, कोटाम, धांगरटोला और करवाई चारो पंचायत के मुखिया मनरेगा में अपना कार्य कर रहे हैं. शुभम संदेश से बातचीत में रुद पंचायत के मुखिया अजय टोप्पो नें कहा कि गांव भ्रमण के दौरान जनता से राय लेने के बाद खुद को हड़ताल से अलग किया है. उन्होंने बताया कि पंचायत में आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम होना है, जिसमें अपनी पंचायत की जनता के बीच कार्य करेंगे. धांगरटोला पंचायत की मुखिया भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में ग्रामीणों का कार्य किया. प्रखंड कार्यालय में बारेसांढ़ और मायापुर पंचायत के ग्रामीणों का कार्य नहीं हो रहा है, जिससे ग्रामीण निराश लौट रहे हैं. इसे भी पढ़ें -कारोबारियों">https://lagatar.in/four-criminals-of-pandey-gang-who-threatened-businessmen-and-contractors-for-levy-arrested/">कारोबारियों

व ठेकेदार को लेवी के लिए धमकी देने वाले पांडेय गिरोह के चार अपराधी अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही