Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के शहरी इलाकों में खुलेंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पॉली क्लीनिक

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के शहरी क्षेत्र में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 30 हेल्‍थ एंड वेलनेस सेंटर और 7 पॉली क्लीनिक खोले जाएंगे. सेंटर का संचालन निगम की देख-रेख में होगा. सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि सेंटर के संचालन और आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने 15 वें वित्त की राशि से निगम को 22 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि आवंटित कर दी है. एक सेंटर पर प्रति वर्ष 70 लाख और पॉली क्लीनिक पर 5 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे. चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ के वेतन से लेकर दवा तक की व्यवस्था निगम के जिम्मे होगी. प्रत्येक सेंटर में टेली कंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी. केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार अगर निगम के पास अपना कोई भवन नहीं है तो वह किराये पर भी मकान ले सकता है. इन वार्डों में खुलेंगे हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर : वार्ड संख्या 1 से 13,16 से 19, 21 से 26, 28, 35, 40 से 43, 50 और वार्ड 52 मैं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है. पॉली क्लीनिक सिंदरी, डिगवाडीह, भूली के शिवपुरी, कतरास, झरिया राजवाड़ी, चांदमारी और बसेरिया में खुलेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-stole-property-worth-8-lakhs-from-bccl-workers-house-in-broad-daylight/">धनबाद:

बीसीसीएल कर्मी के घर से दिनदहाड़े 8 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही