Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रखंडों में पहले से मौजूद हैं चकाचक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, फिर भी निकाला टेंडर

Ranchi: जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहले से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मौजूद हैं. सभी सेंटर चकाचक स्थिति में हैं, पर वहां न तो इलाज की सुविधा है और न ही किसी तरह के कोई उपकरण उपलब्ध हैं. इसके बाद भी उन्हीं इलाकों में फिर से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण के नाम पर टेंडर जारी किया गया है. वर्तमान में 26 स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया है. कई इलाके जैसे सिल्ली प्रखंड के झाबारी, नावाडीह-कुलसूद, लोवादाग, और बुंडू प्रखंड के दलकीडीह सहित अन्य इलाकों में 2017-2018 में निमार्ण कराया गया था. जिसका 2021-2022 में रंगारोगन कर उसमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लिखा भी गया. इसके बाद भी करीब 55 लाख रुपये की लागत से इन्हीं स्थानों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है. इसे पढ़ें-रंका">https://lagatar.in/holi-milan-ceremony-in-rankas-godarmana-people-dance-all-night-long-on-songs/">रंका

 के गोदरमाना में होली मिलन समारोह, गीतों पर रातभर झूमे लोग    
[caption id="attachment_573130" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-6.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> पहले से मौजूद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर...दोबारा इसी स्थान पर निर्माण के लिए निकला टेंडर[/caption]

अधिवक्ता ने मुख्य सचिव से की है शिकायत

इसे लेकर मुख्य सचिव से सुनील कुमार नामक अधिवक्ता ने शिकायत भी की है. उन्होंने जानकारी दी है कि जिन स्थानों पर पहले से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नाम पर भवन हैं, वहां फिर से निर्माण कराना जनता के पैसों की बर्बादी है. उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि नए निर्माण के नाम पर सिर्फ पैसों का बंदरबाट ही किया जाएगा. साथ ही सुनील कुमार ने स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण के मामले में जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-krishna-devotees-danced-a-lot-on-the-hymns-of-the-lord/">हजारीबाग

: कृष्ण भक्तों ने प्रभु के भजनों पर खूब लगाए ठुमके

उपकरण और मैनपावर मिल जाने से मरीजों को होता लाभ

चकाचक बनकर तैयार उन उपकेंद्रों में ताले लटके हैं. इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है. इन केंद्रों में न तो मैनपावर है, और ना ही कोई इलाज के लिए उपकरण. अगर सरकार नए भवन के निर्माण के बजाय उपकरण के साथ डॉक्टर और नर्सों की सुविधा मुहैया करा देगी तो अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सकेगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही