Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमरनाथ यात्रियों के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य, रिम्स के पांच डॉक्टरों की टीम गठित

  • 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलनेवाली है अमरनाथ यात्रा
  • 17 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन
Ranchi : अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी. श्रद्धालु 17 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मोड में रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे. इस वर्ष भी यात्रा के लिए स्वास्थ्य सर्टिफिकेट अनिवार्य है. अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की उम्र 13 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में पांच चिकित्सकों की टीम का गठन करते हुए उन्हें अनिवार्य स्वास्थ्य जांच के लिए नामित किया गया है.

गठित टीम में शामिल चिकित्सक

1. सिद्धार्थ कपूर, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग- सोमवार व बुधवार 2. डॉ नीलाभ कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग- मंगलवार व शुक्रवार 3. डॉ सतीश कुमार, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग, बृहस्पतिवार एवं शनिवार 4. डॉ मनीषा भगत, सहायक प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग- प्रतिदिन 5. डॉ सौरभ सुमन, सहायक प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग- प्रतिदिन

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की देनी होगी ये जानकारी

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मेडिकल चेकअप के दौरान सांस फूलना, सांस या फेफड़ों की बीमारी, रक्त विकार, खून बहने की प्रवृत्ति, दिल की बीमारी, जोड़ों का दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, मिर्गी, नर्वस ब्रेक डाउन, स्ट्रोक, स्ट्रोक का इतिहास, कान से डिस्चार्ज, माउंटेन सिकनेस आदि की जानकारी डॉक्टरों के साथ साझा करनी होगी. इसके अलावा प्रेगनेंसी और धूम्रपान संबंधित जानकारी भी चिकित्सकों को देनी होगी.

रिम्स द्वारा हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी

चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन्द्र बिरुआ ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 2023 के भक्तों के लिए रिम्स द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9039129569 भी जारी किया गया है. श्रद्धालु इस नंबर पर कॉल कर आवश्यक जानकारी ले पायेंगे. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-governors-convoy-collided-with-auto-9-injured-including-three-jawans/">बिहार

: राज्यपाल का काफिला ऑटो से टकराया, तीन जवान समेत 9 घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही