Search

 
 
 

रांची नगर निगम में अपोलो क्लिनिक की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 
Ranchi : नगर आयुक्त के निर्देश के आलोक में सोमवार को रांची नगर निगम के हॉल में अपोलो क्लिनिक के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस निःशुल्क परामर्श शिविर में निगम के कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न विशेषज्ञ से अपने स्वास्थ्य संबंधित परामर्श लिया गया. शिविर में विभिन्न रोग, रोग की रोकथाम एवं उसके उपचार को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई.

विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम थी मौजूद

इस कैंप में मुख्य रूप से सामान्य रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. रेशमा सिंह एवं डॉ जयशंकर, गाइनो विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. अर्चना मिंज एवं डॉ. स्वेता, डेंटल विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. शिल्पा सोनी एवं डॉ. रवि रौशन, यूरोलॉजी विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. शैलेंद्र एवं डॉ. मोनिका, डर्मेटोलॉजी विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. जावेद अनवर, ईएनटी विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. निभा निहारिका, डाइटिशियन विशेषज्ञ के तौर पर मिस रचना मौजूद थे. शिविर में शुगर, बल्ड प्रेशर और ईसीजी समेत अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध थी. इस निःशुल्क शिविर का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रखना तथा नियमित रूप से जांच कराने के लिए जागरूक करना है.

ये रहे उपस्थित

मौके पर उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, अपोलो क्लिनिक के डायरेक्टर केबी प्रसाद एवं डॉ सुशील केडिया एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-namkum-hehal-city-zone-including-6-circle-officers-will-be-punished/">रांची

: नामकुम, हेहल, शहर अंचल सहित 6 अंचल आधिकारियों पर गिरेगी गाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही