Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक साल में 54 लाख बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो लाख का दवा से इलाज

  •  922 बच्चों का किया गया ऑपरेशन
Ranchi :  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साल 2022-23 में राज्य भर के 54 लाख बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई. इनमें लगभग दो लाख बच्चों का इलाज दवाओं से हुआ, जबकि 922 बच्चों का इलाज विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन द्वारा किया गया. आरबीएसके के कोषांग प्रभारी सह उप निदेशक डॉ बुका उरांव ने कहा कि 0 से 18 साल तक के बच्चों एवं किशोरों की स्वास्थ्य जांच प्रसव केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में की जाती है. जांच के लिए 280 मोबाइल हेल्थ टीम का संचालन किया जा रहा है. टीम विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में जाकर बच्चों में होने वाली 40 चिन्हित रोगों की पहचान के लिए जांच करती है. रोग से ग्रसित पाए गए बच्चों का इलाज किया जाता है और दवा भी निशुल्क दी जाती है.

जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में गंभीर रोग से ग्रसित बच्चों का इलाज

गंभीर रोग से ग्रसित बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और चिकित्सा महाविद्यालय रेफर किया जाता है. स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि झारखंड विद्यालय स्वास्थ्य अभियान का आयोजन 14 नवंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक किया गया. योजना के तहत 21 लाख 94 हजार 106 बच्चों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके तहत 16 लाख 53 हजार 842 बच्चों की चिकित्सकीय जांच की गई. स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से आरबीएसके की टीम की स्क्रीनिंग के बाद 80 हजार 02 बच्चे विभिन्न रोगों से ग्रसित पाए गए. जिनका इलाज मोबाईल हेल्थ टीम द्वारा की गई. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/prabhunath-singh-and-dinanath-singh-jail-shift-in-rims-will-be-sent-to-aiims-after-orders-of-ig/">रिम्स

में इलाजरत प्रभुनाथ सिंह व दीनानाथ सिंह जेल शिफ्ट, आईजी के आदेश के बाद भेजा जाएगा एम्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही