Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंकीपॉक्स को लेकर झारखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Ranchi : केरल, तेलंगाना और दिल्ली में मंकीपॉक्स के मरीजों की पुष्टि होने के बाद झारखंड का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड पर है. राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने रिम्स समेत सभी मेडिकल कॉलेज और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इसके बचाव, रोकथाम, नियंत्रण और जांच के साथ सतत निगरानी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है. गौरतलब है कि मंकीपॉक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 74 देशों में फैल चुका है. मई 2022 के बाद से अब तक दुनिया भर में इसके 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल भी घोषित कर दिया है.

विदेशों से झारखंड आने वाले लोगों की होगी खास निगरानी

विदेशों से यात्रा कर लौटने वाला व्यक्ति को यदि 21 दिन के अंदर बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस होती है, तो इस परिस्थिति में बिना देर किए उसकी जांच की जाएगी. वहीं संदिग्धों की सूचना मिलने पर जिला सर्विलांस इकाई के जिला निगरानी पदाधिकारी को सूचना देने का भी निर्देश दिया गया है.

अस्पतालों में आइसोलेशन बेड चिन्हित कर रखने का निर्देश

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले को लेकर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज समेत सभी जिला अस्पतालों में 5-5 आइसोलेशन बेड चिन्हित कर रखने का भी निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/nia-interrogating-naxalite-commander-pradyumnas-son-tarun-in-naxal-case-including-arms-smuggling-terror-funding/">

 हथियार तस्करी, टेरर फंडिंग समेत नक्सल मामले में नक्सली कमांडर प्रद्युम्न का बेटा तरुण से एनआईए कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही