Search

 
 
 

चतरा: एचएमबीपी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

 
Chatra: चीनी वायरस एचएमबीपी ने लोगों को सशंकित कर दिया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. इसके लिए चतरा सदर अस्पताल को आरटीपीसीआर लैब, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को अपग्रेड किया जा रहा है. कोविड केयर सेंटर में 50 बेड की व्यवस्था की गई है. साथ ही अस्पताल के इमरजेंसी और आईसियू वार्ड में भी पुख्ता इंतजाम किया गया है, ताकि कोई मरीज आए तो उसका इलाज जल्द हो सके. सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग से एडवाइजरी मिलने के बाद सदर अस्पताल मे लैब व ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य सुविधाएं को दुरुस्त कर दिया गया. कोविड केयर सेंटर को भी अपग्रेड किया जा रहा है. सीएस ने कहा कि एनआईवी से जांच किट उपलब्ध होते ही लक्षण पाये जाने वाले मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जायेगा. कोरोना काल में जैसी सावधानी बरती गई थी, वैसी ही बरतेंगे. उन्होंने कहा कि एचएमपीवी अन्य श्वसन वायरसों की तरह ही है, जो आमतौर पर हल्के सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण पैदा करता है, जबकि बहुत कम उम्र के या बुजुर्ग व्यक्तियों में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. सिविल सर्जन ने कहा कि हमलोग गाइडलाइन के आधार पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसलिए डरने की जरुरत नहीं है. सतर्क रहना है. इसे भी पढ़ें – शेख">https://lagatar.in/india-will-not-extradite-sheikh-hasina-visa-extended-bangladesh-cancelled-passport/">शेख

हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करेगा भारत, वीजा बढ़ाया, बांग्लादेश ने पासपोर्ट रद्द किया…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही