Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, रिम्स में बेड बढ़ाने की तैयारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची सहित झारखंड में कोरोना">https://en.wikipedia.org/wiki/Corona">कोरोना

के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार मरीजों को सुविधाएं देने की तैयारी में लगा है. लोगों को हॉस्पिटल और बेड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है. इसी के तहत सोमवार को स्वास्थ्य सचिव ने रिम्स का निरीक्षण किया. बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने बेड की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने 7 अप्रैल तक हॉस्पिटल में 100 नॉर्मल बेड, 107 ऑक्सीजन बेड और 45 वेंटिलेटर बेड बढ़ाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : फिर">https://english.lagatar.in/the-sound-of-lockdown-again-pm-modi-convenes-meeting-of-chief-ministers-amidst-increasing-cases-of-corona/45761/">फिर

लॉकडाउन की आहट? कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने बुलायी मुख्यमंत्रियों की बैठक

कोरोना केस रोज बढ़ रहे, बेड बढ़ाने पर दिया जोर

वहीं उन्होंने 15 अप्रैल तक 148 नॉर्मल बेड, 131 ऑक्सिजन बेड और 60 वेंटिलेटर बीएड अतिरिक्त बढ़ाने की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने वेंटिलेशन बेड आदि बढ़ाने के लिए जरूरी उपकरण को भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया.

सभी जिले के डीसी के साथ समन्वय स्थापित करेंगे संयुक्त सचिव सह अपर निदेशक

रिम्स में कोरोना संक्रमितों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था के लिए संयुक्त सचिव सह अपर निदेशक बाघमारे प्रसाद कृष्ण को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. बाघमारे प्रसाद कृष्ण सभी जिलों के डीसी और रिम्स के ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष डॉ पीके भट्टाचार्य के साथ मिलकर बेड की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कार्रवाई करने का निर्णय लिया.

असिंप्टोमेटिक मरीजों, गंभीर मरीज और कोमोरबिड मरीज की अलग-अलग तरह से इलाज के लिए दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड संक्रमित के इलाज के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए. असिंप्टोमेटिक मरीजों के लिए उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों को ज्यादा से ज्यादा होम आइसोलेशन में रखा जाए और वही उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाए. जिन मरीजों की हालत थोड़ी गंभीर है उन्हें इलाज के लिए जिलों के विभिन्न कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) या डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) में भर्ती कराया जाए. इसके साथ ही जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण है या जो कोमोरबिड मरीज है उन्हें क्रिटिकल केयर इंटरवेंशन की जरूरत है या ऑक्सीजन की जरूरत है वैसे मरीजों को रिम्स में भर्ती किये जाने की बात कही.

गाइडलाइन और ट्रीटमेंट प्रोटोकोल में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बदलाव करने का दिया निर्देश

उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रवि शंकर शुक्ला को रेमडेसिवीर एंटीवायरल दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने कोरोना के इलाज के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के साथ ही वैज्ञानिकों की स्टेट एक्सपर्ट कमिटी द्वारा जारी किए गए ट्रीटमेंट प्रोटोकोल में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बदलाव करने का निर्देश दिया. अंत मे उन्होंने इलाज कर रहे हर व्यक्ति को मरीजों तक हरसंभव सहायता और चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए. https://english.lagatar.in/railway-alert-on-maintenance-of-isolation-coaches-all-60-coaches-will-be-up-to-date/45744/

https://english.lagatar.in/the-sound-of-lockdown-again-pm-modi-convenes-meeting-of-chief-ministers-amidst-increasing-cases-of-corona/45761/

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही