Search

 
 
 

बोकारो में स्वास्थ्य विभाग ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली समेत 2 खबरें एक साथ

 
Bokaro : लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से निकलकर समाहरणालय, गरगा पुल, चास चेकपोस्ट, महावीर चौक होते हुए पूरे शहर की परिक्रमा कर वापस सिविल सर्जन कार्यालय आकर समाप्त हुई. रैली में काफी संख्या में सहिया, शामिल थीं. इस दौरान मतदाताओं से वोटिंग के दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की गई. वहीं, चास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेरमो अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरमो में भी सहियाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. संबंधित प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी ने सहियाओं व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलाई.

बेरमो में रात्रि चौपाल में मतदाताओं को किया गया जागरूक

Bokaro : स्वीप कार्यक्रम के तहत बेरमो प्रखंड की अरमो पंचायत में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म दिखाकर वोट का महत्व बताया गया. साथ ही उन्हें मतदान करने का संकल्प दिलाया गया. ज्ञता हो कि जिले भर में स्वी गतिविधियों के माध्यम से भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को जेएसएलपीएस की महिला समूह की दीदीओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इस दौरान दीदीओं ने मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का अयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पुरुष व महिला मतदाताओं को मदतान की शपथ दिलाई गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-intercity-express-train-will-go-to-sasaram-from-saturday/">धनबाद

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार से सासाराम तक जाएगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही