Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग, जरूरी उपकरण की मांग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व राज्य सरकार व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई है. स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने नीति आयोग के सलाहकार को पत्र लिखकर राज्य के 12 जिलों के अस्पतालों के लिए जरूरी उपकरण का मांग किया है. इनमें एचआरसीटी मशीन, एमआरआई मशीन और केमोलाइजर की मांग की है.

इन जिलों के अस्पतालों के लिए मशीन की मांग

दुमका के पीजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के लिए एचआरसीटी मशीन, एमआरआई मशीन और केमोलाइजर की मांग की गई है. जबकि हजारीबाग जिले के एसएसबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पलामू के मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला बोकारो और गोड्डा के सदर अस्पतालों के लिए एक-एक मशीन की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें-कोरोना">https://lagatar.in/india-devastated-by-corona-virus-china-should-give-compensation-donald-trump/91377/">कोरोना

वायरस से तबाह हुआ भारत, चीन दे मुआवजा : डोनाल्ड ट्रंप

दूसरी लहर में करना पड़ा था परेशानी का सामना

राज्य में कोरोना की दूसरे लहर के दौरान सरकार को व्यवस्था दुरुस्त करने में वक्त लगा था. दूसरी लहर से सीख लेते हुए राज्य सरकार तीसरी लहर से पूर्व व्यवस्था को समय रहते मुकम्मल करने में लगी हुई है. इसी कड़ी में लगातार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हर एक बिंदु पर चर्चा कर उसे ठीक किया जा रहा है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों में जांच की सुविधा बेहतर करने को लेकर यह मशीन मंगाए जा रहे हैं. ताकि आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल कर लोगों की जान बचाई जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही