Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कतरास के डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Advertisement
Advertisement
बाघमारा :  धनबाद जिले के कतरास सहित आस-पास के क्षेत्रों में डायरिया फैलने की खबर पाकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है. विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किए तथा छाताबाद 10 नंबर में डायरिया ग्रस्त मरीजों को जांचने के बाद दवा भी दी. डायरिया को फैलते देख लोगों में डर व्याप्त है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम आ जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है. टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर गंदी नालियां और जलापूर्ति के पाइप कनेक्शन देखे. स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि डायरिया फैलने की वजह दूषित पेयजल है. टीम जांच के लिए जलापूर्ति के सैम्पल भी साथ ले गई. स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है, जो क्षेत्र में 11 नवंबर से कैंप करेगी. कतरास छाताबाद दस नंबर  लकड़का व कतरास हटिया सहित लोयाबाद में दर्जनों लोगों के डायरिया ग्रस्त होने  से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मरीज कतरास के संजीवनी अस्पताल व निचितपुर क्लीनिक सहित अन्य  निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं. जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. ऋतुराज ने बताया कि डायरिया का फैलाव से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में टीम पहुंच चुकी है. टीम ने बीमारी की चपेट में आए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किए हैं. अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है. टीम लगातार प्रभावित इलाके में कैंप करेगी. उन्होंने लोगों से पानी उबाल कर पीने की अपील की है. किसी तरह की परेशानी होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने को भी कहा है. डॉ. ऋतुराज को आशंका है कि सप्लाई पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण गंदगी प्रवेश करने से डायरिया फैला है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. यह भी पढ़ें : बिरसा">https://lagatar.in/birsa-munda-jayanti-to-be-observed-as-tribal-pride-day/">बिरसा

मुंडा जयंती को ``जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में मनाया जाएगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही