Search

 
 
 

दस जिलों में मलेरिया रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग खर्च करेगा 2 करोड़ 70 लाख

 
Ranchi: बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है. इस मौसम में जलजमाव के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड जैसे संक्रामक रोग बढ़ने लगते हैं. इस पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है. राज्य स्कीम के अंतर्गत राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अधीन डीडीटी छिड़काव और मजदूरी के मद में स्वास्थ्य विभाग 2 करोड़ 61 लाख 24,480 रुपए खर्च करेगा. जबकि डीडीटी छिड़काव के लिए परिवहन पर 8,55,000 खर्च किए जाएंगे. यानी कि मलेरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग कुल 2 करोड़ 69 लाख 79 हजार 480 रुपए खर्च करेगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राशि का आवंटन किया गया है. इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asi-recognizes-gangster-akhilesh-in-ashish-dey-murder-case/">जमशेदपुर

: आशीष डे हत्याकांड में एएसआइ ने गैंगस्टर अखिलेश को पहचाना

बैंक अकाउंट के माध्यम से मजदूरी का भुगतान

बता दें कि राशि की निकासी एवं व्यय पदाधिकारी जिले के सिविल सर्जन और जिला मलेरिया पदाधिकारी होंगे. विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध मजदूरी और अवैध परिवहन का भुगतान नहीं किया जाएगा. यदि ऐसा होता है तो सारी जवाबदेही उपरोक्त दोनों अधिकारियों की होगी. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि मजदूरी का भुगतान हर हाल में बैंक अकाउंट के माध्यम से किया जाए.

इन 10 जिलों को इतने रुपए किए गए आवंटित

 जिला          रूपये का आवंटन - पूर्वी सिंहभूम:    21,00,480 - गुमला:         13,44,480 - खूंटी:           15,05,040 -लातेहार:         70,84,080 -लोहरदगा:       3,51,120 -रांची:           24,53,400 -सरायकेला:      26,58,960 -सिमडेगा:       10,38,360 -पश्चिमी सिंहभूम: 74,35,200 -गढ़वा:          10,08,360 इसे भी पढ़ें –धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mini-buses-did-not-run-in-bengals-shilpanchal-residents-of-koyalanchal-remained-upset/">धनबाद

: बंगाल के शिल्पांचल में नहीं चलीं मिनी बसें, कोयलांचलवासी रहे परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही