Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में कुष्ठ मरीजों की खोज के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान शुरू

स्वास्थ्य कर्मी व सहियाएं घर-घर जाकर मरीजों की करेंगी पहचान, 28 चलेगा अभियान

Dhanbad : धनबाद जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 जून को मरीजों की खोज के लिए अभियान शुरू हुआ. 28 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी व सहियाएं घर-घर जाकर कुष्ठ मरीजों की पहचान करेंगी. ताकि उनका समय पर इलाज कर बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके. यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने गुरुवार को सदर अस्पताल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. सिविल सर्जन ने बताया कि कुष्ठ रोग सबसे पुरानी बीमारी है. यह छुआछूत से नहीं, ब्लकि मरीजों की सांस से फैलती है. शुरुआती दौर में अगर बीमारी का पता चल जाए, तो मरीज का इलाज संभव है. धनबाद में फिलहाल कुष्ठ रोगियों की संख्या करीब 200 है, जिनका इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने बताया कि बीमारी की पहचान हो जाने के बाद इलाज से मरीज 6 माहीने में पूरी तरह ठीक हो सकता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-will-set-up-freight-recovery-camp-on-17th-in-sindris-nc-market/">धनबाद

: सिंदरी के एनसी बाजार में 17 को निगम लगाएगा भाड़ा वसूली कैंप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही