Search

 
 
 

नहीं कम हो रही स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें, सहियाओं ने कहा- करेंगे उग्र आंदोलन

 
Ranchi:  राज्यभर के स्वास्थ्य अनुबंधकर्मियों के आंदोलन से राज्य के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था ठप है. सरकार की ओर से पहल न होता देख बड़ी संख्या में रांची की विभिन्न पंचायतों से सहिया कर्मी राजधानी पहुंच गयीं और सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया. अस्पताल परिसर में काफी देर तक जमीं रहीं. आपको बता दें कि पारा मेडिकल अनुबंधकर्मियों के 16 जनवरी के आंदोलन के बाद से स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ माने जाने वाली सहिया भी आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है. इसे भी पढ़ें: राज्यभर">https://lagatar.in/chos-across-the-state-did-their-work-by-wearing-black-badges-said-the-attitude-of-the-government-is-indifferent/">राज्यभर

के सीएचओ ने काला बिल्ला लगाकर किया काम, कहा- सरकार का रवैया उदासीन

हमारे योगदान को सरकार नजरअंदाज कर रही- माया सिंह

सहिया संघ के सदस्यों ने कहा कि जो पैसे उन्हें अभी मिल रहे हैं उन पैसे से घर परिवार का चलना भी मुश्किल है. संघ की प्रदेश सचिव माया सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की किसी भी योजना में सहिया सबसे अहम भूमिका निभाती है, लेकिन हमारे योगदान को सरकार नजरअंदाज कर रही है. यदि मांगों पर जल्द से जल्द विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में प्रदर्शन और भी उग्र होगा. इसे भी पढ़ें: शहर">https://lagatar.in/terror-of-dogs-increased-in-the-city-more-than-350-people-arrived-to-get-anti-rabies-vaccine/">शहर

में बढ़ा कुत्तों का आतंक : एंटी रेबीज का टीका लेने पहुंचे 350 से अधिक लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही