Search

 
 
 

कसमार में लगा स्वास्थ्य मेला, उमड़ी मरीजों की भीड़

 

15 स्टॉल लगाकर की गई चिकित्सा, दिए गए परामर्श

Bokaro : कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 सितंबर को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ विजय कुमार, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, प्रमुख नियोति दे, चिकित्सा प्रभारी डॉ बीपी गुप्ता, मुखिया गीता देवी, कसमार पंसस मंजू देवी समेत कई डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप जलाकर किया. मौके पर लोगों को संबोधित करते जिप सदस्य अमरदीप महाराज व प्रमुख नियोति दे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर तीन महीने में एक बार इस तरह का स्वास्थ्य मेला लगाना चाहिए, ताकि आम ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके. कार्यक्रम में टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, बीपी, सुगर, ओरल कैंसर, ओआरएस, लैब जांच, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, आयुष्मान कार्ड, आयुष, आरबीएसके, सामान्य ओपीडी, नियमित टीकाकरण, महिला चिकित्सक, अनीमिया परामर्श, रजिस्ट्रेशन, एनएचएम आईइसी मेटेरियल दवा वितरण समेत कुल 15 स्टॉल लगाए गए थे.

460 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं

इस दौरान 460 मरीजों की स्वास्थ्य जांच पर चिकित्सीय परामर्श व दवाएं दी गई. मौके पर राजेश पांडेय, प्रताप सिंह, धनलाल कपरदार, डॉ बीपी गुप्ता, डॉ हरिपद सोरेन, डॉ मानस कपरदार, डॉ सुदीप्तो वेदराजन, डॉ स्वीटी भगत, डॉ पवन कुमार, डॉ तनवीर फातिमा, चिकित्साकर्मी संतोष महतो, सेराजुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार, राजू चटर्जी, नयनेन्दू मुखर्जी, आलोकचना कुमारी, विनीता तिग्गा, बंकिम चंद्र महतो, आनंद नायक, नरेश महतो, कैलाश महतो मोनिका मिंज, रजनी कुमारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-body-of-missing-student-recovered-from-well-police-engaged-in-investigation/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : लापता छात्र का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही