Search

 
 
 

बहरागोड़ा सीएचसी में लगा स्वास्थ्य मेला, विधायक ने किया उद्घाटन

विधायक समीर मोहंती ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के एक्स-रे के शुल्क की भरपाई वे निजी स्तर से करेंगे. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया.
 

Himangshu karan


Baharagora :  बहरागोड़ा सीएचसी में मंगलवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. मेले में पहुंचे ग्रामीणो के स्वास्थ्य की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निःशुल्क जांच की. उन्हें जरूरी दवाएं भी मुफ्त दी गईं. स्त्री रोग, शिशु रोग, दंत रोग विशेषज्ञों ने लोगों की जांच कर परामर्श दिया. रक्तचाप, शुगर व हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई. लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाने की विस्तृत जानकारी दी गई.


विधायक समीर मोहंती ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के एक्स-रे के शुल्क की भरपाई वे निजी स्तर से करेंगे. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया. मौदा पंचायत के टीबी मुक्त होने पर वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक ज्योति प्रसाद गिरी को सम्मानित किया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही