Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में स्वास्थ्य मेला का आयोजन, लगाये गये 15 स्टॉल

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेला का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, उप प्रमुख कामेश्वर राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला, पंसस पिंटू नायक, मुखिया नरेश लोहरा, नरेश उरांव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश राम, समाज सेवी सुरेश सिंह व प्रेम गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

"स्वास्थ्य मेला के आयोजन से ग्रामीणों को होता है फायदा"

जिप सदस्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य मेला के आयोजन से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलता है. उन्हें नि:शुल्क जांच व दवाइयां उपलब्ध करायी जाती है, यह सराहनीय कार्य है. उप प्रमुख राम, बीडीओ बाखला व चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेश राम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल सराहनीय है. इससे लोगों तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवा आसानी से पहुंचता है. स्वास्थ्य मेला में 15 स्टॉल लगाये गये है. इस दौरान मौके पर मौजूद सभी अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया. शिविर में डॉ. पुरुषोत्तम कुमार के नहीं रहने पर उप प्रमुखने नाराजगी जतायी.

ये रहे मौजूद

शिविर में डॉ. अमरनाथ प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र कुमार, बीपीएम मृत्युंजय कुमार, हिरामन पांडेय, रौशन कुमार, एमपीडब्ल्यू गुलाम कुरैशी, अनिल कुमार, मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार, एएनएम बिमला कुमारी, समीना खातून, अननी किरण, रेटीना कुजूर व बिजेता कुजूर समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-unorganized-workers-stage-strike-demanding-salary-on-time/">धनबाद:

असंगठित मजदूरों ने दिया धरना, समय पर वेतन की मांग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही