Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में सदर अस्पताल से हुई स्वास्थ्य मेला की शुरुआत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद जिले में 18 अप्रैल सोमवार को सदर अस्पताल से स्वास्थ्य मेला की शुरुआत हो गई. सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम किशोर कांत ने फीता काटा और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया. जिले के सभी प्रखंडों में 22 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेला लगाकर विभिन्न तरह की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

दोपहर 2 बजे तक मेले में  330 लोगों ने उठाया लाभ 

आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक संजुत कुमार सहाय ने बताया कि मेला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरुकता बढ़ाई जाएगी. दोपहर 2 बजे तक 330 लोगों ने मेले में लगे शिविर का लाभ उठाया. आयुष्मान योजना के तहत 33 लोगों का गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया.

स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से कराया जाएगा रू ब रू

धनबाद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 22 अप्रैल तक मेला लगाकर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों से जन साधारण को रू ब रू कराया जाएगा. मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक एवं गले की जांच की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. इसके अलावा दंत चिकित्सा, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बुरे प्रभाव की जांच, कैंसर नियंत्रण जागरुकता के अलावा समेत अन्य बीमारियों के इलाज भी सुलभ होंगे.

  सुबह 9 बजे से पांच बजे तक लगाया जाएगा कैंप

सभी जगहों पर सुबह 9 बजे से पांच बजे तक कैंप लगाए जाएंगे. आज सोमवार को सदर अस्पताल धनबाद के अलावा सीएचसी बाघमारा, पंचायत भवन पिंड्राहाट (कलियासोल) में मेला लगाया गया. 19 अप्रैल को सीएचसी बलियापुर, सीएचसी गोविंदपुर, 20 को टुंडी के एपीएचसी मानियाडीह, निरसा ब्लॉक, और 22 को एग्यारकुंड ब्लॉक, पूर्वी टुंडी के पंचायत भवन मेरानवाटांड, सीएचसी तोपचांची में मेला का आयोजन होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-has-created-a-record-in-power-generation-union-minister-of-state-for-power/">धनबाद

:  डीवीसी ने बिजली उत्पादन में रचा कीर्तिमान: केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही