Search

 
 
 

झारखंड के पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना, 23 अप्रैल को एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे

झारखंड के पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गयी है. झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन को पत्र भेजकर 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.
 

 Ranchi :  झारखंड के पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गयी है. झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन को पत्र भेजकर 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.


पत्र के अनुसार स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना (SEHIS) के अंतर्गत चयनित बीमा कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. यह कार्यक्रम 23 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगा.


समारोह का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के ऑडिटोरियम हॉल (ग्राउंड फ्लोर) में किया गया है. कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.


पत्र में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर एमओयू हस्ताक्षर समारोह में भाग लें.


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही