Search

 
 
 

Ramgarh News: ब्लड डोनेशन कैंप में स्वास्थ्य मंत्री का एलान, रामगढ़ में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज

छावनी जनरल अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सेवा समिति की पहल काफी सराहनीय है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: छावनी जनरल अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सेवा समिति की पहल काफी सराहनीय है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान के लिए आगे आयें ताकि जरूरतमंद लोगों को खून उपलब्ध कराया जा सके.

इसे भी पढ़ें: 

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़ में जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना की करेगी ताकि यहां के लोगों को इलाज के लिए कहीं दूर नही जाना पड़े. मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के अस्पतालों की स्थिति में लगातार सुधार लाने का कार्य कर रही है. जिस कारण राज्य के अस्पतालों में प्रतिदिन 500 तक लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. कहा कि पहले यह संख्या 40-50 के आसपास होती थी.

Uploaded Image

रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर उपायुक्त ऋतुराज ने झारखंड सेवा समिति की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे ही पहल की जरूरत है, ताकि जरूरतमंद लोगों को खून उपलब्ध कराया जा सके. छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह झारखंड सेवा समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. वहीं, सीएस डॉ अनिल कुमार ने भी झारखंड सेवा समिति के पहल की सराहना की.

 

छावनी जनरल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा. शिविर में 60 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया. जिससे 60 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही