Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : लोक आस्था का महापर्व छठ पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क 2100 सूप (पूजन सामग्री) का वितरण किया. इसके लिए मानगो खुदीराम बोस चौक के समीप शिविर लगाया गया था. इस दौरान बन्ना गुप्ता ने पवित्रता के इस पर्व को सादगी, प्रेम और सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. साथ ही कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की. उन्होंने बताया कि राज्य के लोगों ने कोरोना के दूसरे चरण के खौफ को देखा है. ऐसा कोई भी काम नहीं करें, जिससे राज्य की जनता को दोबारा वैश्विक त्रासदी का मंजर देखना पड़े. उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार प्रकट किया. मौके पर गुड्डू गुप्ता, ईश्वर सिंह, अजय मिश्रा, पप्पू सिंह उज्जैन, उमेश शर्मा, नितेश मित्तल, जीतू सिंह, दुर्गा सिंह, संजय शर्मा, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह गुड्डू, पप्पू सिंह, भवानी सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://lagatar.in/diwali-faded-for-1-28-lakh-pensioners-of-east-singhbhum-money-was-not-received-even-in-chhath/">पूर्वी

सिंहभूम के 1.28 लाख पेंशनरों की फीकी रही दिवाली, छठ में भी नहीं मिला पैसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही