Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- कृषि कानून-राजतंत्र की हार हुई, लोकतंत्र जीता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : प्रधानमंत्री के तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून लाए थे, लेकिन आज राजतंत्र हार गया और लोकतंत्र की जीत हुई. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने भारी जनआक्रोश के कारण आगामी चुनावों को देखते हुए यह निर्णय लिया है. इसने साबित हो गया है कि तीनों काले कानून सिर्फ प्रधानमंत्री के उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए लाए गए थे. यह किसानों को गुलामी की ओर ले जाने वाला षड्यंत्र था. उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि कानून वापस लिए जाने की घोषणा में प्रधानमंत्री ने एमएसपी पर कुछ नहीं कहा. इस आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए कुछ नहीं कहा, आंदोलन से हुए नुकसान के लिए अन्नदाताओं और आम जनता को हुए तकलीफों के लिए कुछ नहीं कहा. देश के किसानों की आय दोगुनी कैसे हो इस पर कुछ नहीं कहा. किसानों की हत्या के लिए जिम्मेदार होने पर भी इसे क्यों स्वीकार नहीं किया?

संसद का बहुमूल्य वक्त और पैसों की बर्बादी की कैसे होगी भरपाई

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तीनों काले कानून के लिए जो देश की संसद का बहुमूल्य वक्त और पैसा बर्बाद किया है इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं. देश के प्रधानमंत्री की जुमलेबाजी और झूठ फरेब की राजनीति का परिणाम है कि आम जनता के साथ ही देश के किसानों का भी प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं रहा है. इसलिए किसान संगठनों ने कहा कि आंदोलन तब तक खत्म नहीं होगा. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत इन तीनों काले कानून के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले सभी लोगों और अन्नदाता किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही