Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना ने जुगसलाई आरओबी का 24 घंटे में निर्माण कार्य शुरू करने का दिया आदेश

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को जुगसलाई आरओबी का औचक निरक्षण किया. उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों की निर्माण स्थल पर ही समीक्षा की. उन्होंने ठेकेदार त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक आदर्श दोदराजका, आनंद दोदराजका और उनकी पूरी टीम से आरओबी के निर्माण कार्य बंद होने के कारणों को सुना. ठेकेदार ने बताया कि काम रुकने के मुख्यतः तीन कारण हैं. पहला वहां 52 घरों को शिफ्ट किया जाना है, जिनमें 38 घर आधे-अधूरे बने पड़े हैं. पूर्व में इन विस्थापितों को टाटा स्टील द्वारा चूना भट्ठा से लाकर यहां बसाया गया था. दूसरा कारण है कि एप्रोच रोड की जद में आने वाले बिजली के तार और तीसरा नाली का टेंडर नहीं होना है. मंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद डीसी सूरज कुमार से वार्ता की. अनुमंडलाधिकारी संदीप कुमार मीणा को बुलाकर उनसे टाटा स्टील और जुस्को से बात कर तुरंत 52 घरों को बनवाने का निर्देश दिया. इन 52 घरों का रिवाइज इस्टीमेट भी तैयार है, लेकिन उसके इंतजार में काम ना रुके. मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि घरों की गुणवत्ता व सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहना चाहिए. शौचालय, पेयजल आदि की पूर्ण व्यवस्था कराई जाए. उन्होंने अनुमंडलाधिकारी को निर्देश दिया कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा अविलंब बोरिंग करवाई जाए.

जीएम को फोन कर हाईटेंशन तार शिफ्ट करने का दिया निर्देश

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिजली विभाग जमशेदपुर के महाप्रबंधक (जीएम) को फोन कर आरओबी की जद में आने वाले हाईटेंशन तार को शिफ्ट करने का निर्देश दिया. महाप्रबंधक ने तुरंत बिजली विभाग के एसडीओ इमरान मुर्तजा को स्पॉट पर भेजा. एसडीओ ने मंत्री से कहा कि हाईटेंशन तार की शिफ्टिंग के लिए पथ निर्माण विभाग से फंड की स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है, इसीलिए कार्य शुरू नहीं हुआ है. मंत्री ने कहा कि तुरंत कार्य शुरू करें. फंड लेनदेन की विभागीय समस्या के कारण कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए.

नाली का टेंडर निकालने के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव से की वार्ता

नाली का टेंडर निकालने के लिए उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार से वार्ता की और उनसे नाली का प्राक्कलन तैयार करवाने, घरों का टेंडर करवाने और आरओबी के कार्य में आ रहे अवरोध का निदान करवाने को कहा. मौके पर जुगसलाई के काफी लोग एकत्र हो गए थे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनसे कहा कि ठेकेदार द्वारा अगले 24 घंटों के अंदर एप्रोच रोड का काम प्रारंभ किया जाएगा. इसके लिए जो भी बाधाएं आएंगी, उनको प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाएगा. चैंबर के उपाध्यक्ष जनसंपर्क मुकेश मित्तल के प्रयास पर जुगसलाई आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ जुगसलाई के कई लोग उपस्थित थे. मौके पर मुकेश मित्तल, कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, प्रकाश जोशी, उमेश खीरवाल, राजेश मंगोतिया लड्डू, राजकुमार मंगोतिया, सुरेश शर्मा लिपु, दीपक हल्दिया, चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, नरेश खीरवाल, राजकुमार बरवालिया, गुलफाम गद्दी, बबलू गद्दी, भूसा गद्दी, अनिल मोदी, किशोर गोलछा आदि मौजूद थे. सभी ने एक स्वर में मंत्री द्वारा लिए गए स्वतः संज्ञान की प्रशंसा की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही